सलमान खान ने अदालत से कहा, दुर्घटना वाले दिन शराब नहीं पी थी

Updated at : 27 Mar 2015 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने अदालत से कहा, दुर्घटना वाले दिन शराब नहीं पी थी

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आज मुंबई सेशन कोर्ट में अपना बयान रिकार्ड करा लिया है. सलमान खान ने कहा कि घटना वाली रात वे अपनी एसयूवी ड्राइव न‍हीं कर रहे थे. सलमान खान ने आगे अपने बयान में कहा कि ना तो उस दिन उन्‍होंने शराब पी रखी थी.सलमान खान ने कहा […]

विज्ञापन
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आज मुंबई सेशन कोर्ट में अपना बयान रिकार्ड करा लिया है. सलमान खान ने कहा कि घटना वाली रात वे अपनी एसयूवी ड्राइव न‍हीं कर रहे थे. सलमान खान ने आगे अपने बयान में कहा कि ना तो उस दिन उन्‍होंने शराब पी रखी थी.सलमान खान ने कहा कि उस समय मेरा ड्राइवर अशोक सिंह गाडी चला रहा था.
28 दिसंबर 2002 को मुंबई के ब्रांद्रा में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को सलमान खान की टोयोटा लैंड क्रुजर कार ने कुचल दिया था. जिसमें एक व्‍यक्ति की मौत हो गयी थी और चार लोग घायल हो गए थे.
आज हुई सुनवाई में सलमान लगातार यहीं बोल रहे थे कि ना ही उन्‍होंने गाड़ी चलायी और ना ही उस रात उन्‍होंने शराब पी रखी थी.
सलमान ने अपने बयान में कहा कि ‘ उनके कार की बांयीं ओर का दरवाजा जाम हो गया था. जिसके वजह से वे ड्राइवर वाली सीट के तरफ के दरवाजे से बाहर निकले थे.
सलमान ने अपने बयान में माना कि घटना से पहले वह बार गए हुए थे. लेकिन उन्‍होंने कहा कि वहां सिर्फ पानी ही पीया था. बार के बिल पर शराब और खाने के विवरण पर उन्‍होंने कहा कि वह उनका नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola