बोलीं करीना, सैफ को पद्म श्री वापस करने में कोई परेशानी नहीं
Updated at : 23 Mar 2015 2:43 PM (IST)
विज्ञापन

पटौदी परिवार की बहू और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान अपने पति सैफ के समर्थन में सामने आयी हैं. लंबे समय से सैफ अली खान को पद्मश्री दिए जाने के मामले में हो रहे विवाद को लेकर करीना कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ ली है. करीना का कहना है कि उनके पति सैफ […]
विज्ञापन
पटौदी परिवार की बहू और बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान अपने पति सैफ के समर्थन में सामने आयी हैं. लंबे समय से सैफ अली खान को पद्मश्री दिए जाने के मामले में हो रहे विवाद को लेकर करीना कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ ली है. करीना का कहना है कि उनके पति सैफ ने कभी पद्म श्री की मांग नहीं की थी. अगर केंद्र चाहता है तो इसे वापस ले सकता है.
ज्ञात हो कि सैफ अली खान को साल 2010 में भारत सरकार ने पद्म पुरस्कार से नवाजा था. ताजा विवाद के अनुसार सैफ ने खुद फिल्मों में अने उत्कृष्ठ योगदान के लिए इस पुरस्कार की मांग की थी. 2012 में सैफ अली खान द्वारा एक रेस्टोरेंट में एक एनआरआई को मारने के कारण उनपर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था. इसके लिए सैफ को गिरफ्तार भी होना पड़ा था.
इस मामले में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सैफ के लिए याचिका दायर की थी. जिसमें उनसे पद्मश्री पुररूकार वापस लने की बात कही गयी थी. गृह मंत्रालय ने जवाब में कहा था कि इस मुद्दे की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार केंद्र सैफ से पद्मश्री पुरस्कार वापस लेने पर विचार कर रही है. लेकिन इस मुद्दे पर केंद्र की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
इस मामले पर सैफ की प्रतिक्रिया के बारे में करीना ने कहा कि ‘मैंने अभी तक इस पर सैफ के साथ बात नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि सैफ को यह पुरस्कार वापस करने में कोई परेशानी नहीं होगी.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




