चोट के बाद भी शाहरुख ने पूरी की फिल्‍म की शूटिंग

Updated at : 19 Mar 2015 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
चोट के बाद भी शाहरुख ने पूरी की फिल्‍म की शूटिंग

सुपरस्‍टार शाहरुख खान का यह काम के प्रति लगाव ही तो है जो शूट के दौरान लगे चोट के बावजूद उन्‍होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली. 49 वर्षीय किंग खान फिलहाल मनीष शर्मा की फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्‍यम से इस घटना की जानकारी दी. […]

विज्ञापन
सुपरस्‍टार शाहरुख खान का यह काम के प्रति लगाव ही तो है जो शूट के दौरान लगे चोट के बावजूद उन्‍होंने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली. 49 वर्षीय किंग खान फिलहाल मनीष शर्मा की फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं.
शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्‍यम से इस घटना की जानकारी दी. उन्‍होंने बताया कि बहुत दर्द हो रहा है और वह बत्तख की तरह चल रहे हैं. हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें बत्तख पसंद नहीं हैं लेकिन इस तरह तो बत्तख बनना बिल्कुल पसंद नहीं.

जानकारी के मुताबिक एक सीन में शाहरुख क्रोएशिया की सड़कों पर एक बाइक से टकाराने के बाद दौड़ते दिखे हैं. इस फिल्‍म में शाहरुख के साथ 35 वर्षीय पूर्व सुपर मॉडल वालुश्‍चा डी सौशा हैं. फैन अगले साल पर्दे पर आएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola