..तो यूं मनाया yo yo ने अपना बर्थ डे बैश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

‘बेबी का है बर्थ डे बैश..’ यो यो का हालिया रिलीज गाना उनके दोस्तों ने उनके ही बर्थ डे पर बजाकर उन्हें बर्थ डे विस किया. जी हां, नौजवानों के पसंदीदा गायक और बॉलीवुड रैपर हनी सिंह 32 साल के हो चुके हैं. काफी दिनों से लाइम लाइट से दूर रहे यो यो हनी सिंह […]
विज्ञापन
‘बेबी का है बर्थ डे बैश..’ यो यो का हालिया रिलीज गाना उनके दोस्तों ने उनके ही बर्थ डे पर बजाकर उन्हें बर्थ डे विस किया. जी हां, नौजवानों के पसंदीदा गायक और बॉलीवुड रैपर हनी सिंह 32 साल के हो चुके हैं. काफी दिनों से लाइम लाइट से दूर रहे यो यो हनी सिंह ने अपना बर्थडे परिवार के लोगों और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मिलकर मनाया.
उनके बर्थ डे के मौके पर जैजीबी और अल्फाज भी उन्हें बधाई देने पहुंचे हुए थे. हनी ने अपने बर्थडे की फोटो ट्विटर परभी शेयर किया जिसमें उनके साथ उनकी बहन और पत्नी भी नजर आ रही हैं. हनी ने लिखा ‘मेरे घर आकर मुझसे और मेरे परिवार के साथ मिलने के लिए शुक्रिया जैजी पाजी’.
सोशल मीडिया पर हनी सिंह के जन्मदिन पर उनके ढेरो फैन ने भी उन्हें बधाईयां दी. हनी ने इसके जवाब में लिखा ‘आप सभी के संदेशों और प्यार का मैं बेहद शुक्रगुजार हूं. मेरे संगीतमय सफर का हिस्सा बनने के लिए आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान.’
हनी सिंह ने साल 2006 में संगीत की दुनिया में कदम रखा था. 2011 में गिप्पी ग्रेवाल के साथ आयी ‘अंग्रेजी बीट’ नेनिी सिंह को यो यो हनी सिंह बना दिया. इसके बाद एक एक करके हनी सिंह ने कई गाने जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया. 2012 में हनीसिंह का ‘ब्राउन रंग’ यू-ट्यूब पर भारत में सबसे ज्यादाबार देखा जाने वाला वीडियो बना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










