ePaper

कैटरीना बोली, सलमान के बिना बॉलीवुड का सफर मुश्किलों भरा होता...

Updated at : 14 Mar 2015 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना बोली, सलमान के बिना बॉलीवुड का सफर मुश्किलों भरा होता...

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर हमेशा ऐसी खबरें आती है कि दोनों के बीच मनमुटाव है. लेकिन कैटरीना को जब भी मौका मिलता है तो वो सलमान की तारीफ कर देती हैं. हाल ही कैट ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर सलमान खान के बिना उनका […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर हमेशा ऐसी खबरें आती है कि दोनों के बीच मनमुटाव है. लेकिन कैटरीना को जब भी मौका मिलता है तो वो सलमान की तारीफ कर देती हैं. हाल ही कैट ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा कि अगर सलमान खान के बिना उनका बॉलीवुड का सफर बेहद ही मुश्‍किलों भरा होता. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘एक था टाइगर’ में साथ नजर आये थे.

31 वर्षीया अभिनेत्री का कहना है कि सलमान बेहद ही शानदार अभिनेता हैं. मीडिया खबरों के अनुसार रणबीर कपूर और कैट इन दिनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे हैं. वहीं कैट ने सलमान के बारे में कहा कि,’ सलमान हमेशा ही मेरी जिदंगी के अहम हिस्‍सा होंगे. उनके बात करने का तरीका भी लोगों के साथ बहुत अच्‍छा है. उनका पूरा परिवार मेरे लिए बेहद अहम है.’

कैट ने आगे यह भी कहा कि,’ मैं सलमान का बेहद सम्‍मान करती हूं. आज तक मैं जितने भी लोगों से मिली हूं उन सबमें सलमान सबसे सम्‍मानजनक व्‍यक्ति हैं.’ अब कैट सलमान की इतनी तारीफ क्‍यों कर रहे हैं यह तो वो ही बेहतर तरी‍के से जानती हैं. वहीं इस बात से सभी वाकिफ है कि कभी कैट और सलमान एक दूसरे के करीब थे. अब ऐसा कुछ नहीं हैं. दोनों ने एकसाथ कई फिल्‍मों में काम किया और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा भी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola