हिट एंड रन केस : न ही दुर्घटना स्थल पर और न ही घर पर थे सलमान

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में एक नया खुलासा हुआ है. सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि सलमान खान को हादसे के बाद न तो दुर्घटनास्थल पर देखा गया और न ही वह अपने घर पर थे. सलमान का […]
मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में एक नया खुलासा हुआ है. सलमान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले पुलिस अधिकारी ने कहा कि सलमान खान को हादसे के बाद न तो दुर्घटनास्थल पर देखा गया और न ही वह अपने घर पर थे. सलमान का घर वहां से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर था. उनका कहना है कि घटना के दिन वे नाइट ड्यूटी पर थे.
सलमान के खिलाफ कथित रूप से मामला दर्ज करने वाले जांच अधिकारी राजेंद्र कदम ने बताया कि,’ इस घटना के दौरान जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो सलमान वहां नहीं थे. मैं उनसे मिलने उनके घर पर भी गया, वो वहां भी नहीं थे.’ वहीं फोन पर हादसे की सूचना के बाद वह एक कॉन्स्टेबल के साथ बाइक पर घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर सलमान के बॉडीगार्ड रविंद्र पाटिल को भीड़ ने पकड़ लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




