अपनी फिल्म में अमिताभ-आमिर को एकसाथ दिखाना चाहते हैं विधु विनोद

जानेमाने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान को लेकर वो एक अंग्रेजी फिल्म बनाना चाहते हैं. दोनों को एकसाथ फिल्म में देखना मजेदार होगा. बॉलीवुड के ये दोनों दिग्गज विधु की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकर हॉर्सेज’ के ट्रेलर लॉन्च मौके पर साथ नजर आये. विधु […]
जानेमाने फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन और ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान को लेकर वो एक अंग्रेजी फिल्म बनाना चाहते हैं. दोनों को एकसाथ फिल्म में देखना मजेदार होगा. बॉलीवुड के ये दोनों दिग्गज विधु की पहली हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकर हॉर्सेज’ के ट्रेलर लॉन्च मौके पर साथ नजर आये.
विधु ने कहा कि,’ माननीय बच्चन और आमिर खान को लेकर दुनियाभर के दर्शकों के लिए अंग्रेजी भाषा में एक फिल्म बनाना कमाल की बात होगी. चलिए इस बारे में सोचा जाये. दोनों को एकसाथ देखना दर्शकों के लिए भी हैरानी भरा होगा.’ आपको बता दें कि अमिताभ और आमिर ने अब तक साथ में काम नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










