ऋषि कपूर ने किया कटरीना के ”द कपूर्स” ग्रुप को बाय-बाय
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

यूं तो कटरीना कपूर और रणबीर कपूर का रिश्ता जगजाहिर है.कटरीना फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. कैट की फिल्मों से दूरी होने का कारण कपूर खानदान में इंट्री हो सकती है. हाल ही में खबरें आयीं थीं कि रणबीर कटरीना के साथ रहने लिए अपने घरवालों से दूर हो गए थे. अपने […]
विज्ञापन
यूं तो कटरीना कपूर और रणबीर कपूर का रिश्ता जगजाहिर है.कटरीना फिलहाल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. कैट की फिल्मों से दूरी होने का कारण कपूर खानदान में इंट्री हो सकती है. हाल ही में खबरें आयीं थीं कि रणबीर कटरीना के साथ रहने लिए अपने घरवालों से दूर हो गए थे.
अपने भावी ससुराल वालों का दिल जीतने के लिए कटरीना ने हर संभव प्रयास करना शुरू कर दिया है. खबरों के मुताबिक कटरीना ने व्हाट्सएप्प पर ‘द कपूर्स’ नाम से एक ग्रुप बनाया था. इस ग्रुप के सदस्यों में कटरीना ,ऋषि कपूर, सासु मां नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, और कटरीना की मां सुजैन थीं.
अब खबरें मिल रहीं हैं ऋिषि कपूर इस ग्रुप से बाहर हो गए हैं. ग्रुप छोड़ने को लेकर क्या कारण है इसका पता नहीं चल पाया है. रणबीर खुद इस ग्रुप के मैंबर नहीं हैं. खैर उनके फैन्स जरुर मानाएंगे कि ऋषि कपूर का ऐसा कदम रणबीर और कटरीना के रिश्ते पर ना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










