...अब ''शुद्धि'' करते नजर आ सकते हैं सलमान-जैकलीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2015 9:56 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि दोनों एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर साथ-साथ नजर आ सकते हैं. खबरें आ रही है कि फिल्‍मकार करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘शुद्धि’ के लिए जैकलीन से संपर्क किया है. अगर सबकुछ कुछ ठीकठाक रहा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज के फैंस के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है कि दोनों एक बार फिर सिल्‍वर स्‍क्रीन पर साथ-साथ नजर आ सकते हैं. खबरें आ रही है कि फिल्‍मकार करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्‍म ‘शुद्धि’ के लिए जैकलीन से संपर्क किया है. अगर सबकुछ कुछ ठीकठाक रहा तो दर्शक फिर इस धमाकेदार जोडी़ को एकसाथ देखेंगे. करण काफी दिनों से फिल्‍म के स्‍टारकास्‍ट के लिए कई कलाकारों से संपर्क साध रहे थे.

वहीं आपको बता दें कि पहले इस फिल्‍म को रितिक रोशन और करीना कपूर करनेवाले थे लेकिन दोनों ने ही इस फिल्‍म से पल्‍ला झाड़ लिया. दोनों ने फिल्‍म छोड़ने को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. ‘शुद्धि’ लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है. ये फिल्म अमीष की मशहूर किताब ‘इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा’ पर आधारित है.

फिल्‍म में सलमान होंगे यह तो पक्‍की बात है लेकिन उनके आपोजिट कौन होगा इसकी खोज जारी है. वहीं जैकलीन भी इस फिल्‍म के लिए वक्‍त निकालने की कोशिश कर रही है. करण को उम्‍मीद है कि जैकलीन इस फिल्‍म के लिए हां कर देंगी.

वहीं जैकलीन आगामी फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ की शूटिंग शुरू करने वाली है. हाल ही उनकी फिल्‍म ‘रॉय’ रिलीज हुई है. दर्शकों ने फिल्‍म को अच्‍छा रिस्‍पांस दिया है. अब देखना है कि जैकलीन दोबारा सल‍मान के साथ काम करने को राजी होती हैं या नहीं. इससे पहले दोनों फिल्‍म ‘किक’ में नजर आये थे. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola