”कट्टी बट्टी” में कंगना का फंकी लुक आउट

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनाउत की आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ को लेकर कंगना खासा उत्साहित है. फिल्म में कंगना फंकी लुक में नजर आयेंगी. फिल्म में उनके आपोजिट इमरान खान होंगे. साथ ही दिल्ली के एक मॉडर्न लड़की का किरदार निभायेंगी. कंगना का कहना है कि यह फिल्म और फिल्मों से अलग होगी. फिल्म दर्शकों […]
बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनाउत की आगामी फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ को लेकर कंगना खासा उत्साहित है. फिल्म में कंगना फंकी लुक में नजर आयेंगी. फिल्म में उनके आपोजिट इमरान खान होंगे. साथ ही दिल्ली के एक मॉडर्न लड़की का किरदार निभायेंगी. कंगना का कहना है कि यह फिल्म और फिल्मों से अलग होगी. फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी.
आपको बता दें कि कंगना इस फिल्म में आर्ट्स स्टूडेंट पायल का किरदार में दिखेंगी वहीं इमरान उनके क्लासमेट के किरदार में नजर आयेंगे. कंगना ने हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन में अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था. हैरान करनेवाली बात यह है कि उन्हें ये अवार्ड देने के लिए सदाबहार अभिनेत्री रेखा खुद उनके घर गई थी.
कंगना ने फिल्म ‘क्वीन’, ‘तनू वेड्स मनु’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा था. वहीं इमरान इससे पहले फिल्म ‘गोरी तेरे प्यार में’ नजर आये थे. दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आयेगी. कंगना का कहना है कि,’ इस फिल्म में मेरा लुक फंकी और बिंदास होगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










