अब मार्शल आर्ट का ”किक” लगाने को तैयार है नरगिस फाखरी

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने गुपचुप तरीके से 12 दिन की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग ली. वे अपनी आगामी फिल्म के लिए इस ट्रेनिंग से जुड़ी थी. फाखरी काफी दिनों से सबसे कट गयी थी इसका कारण ट्रेनिंग में पूरी तरह फोकस करना था. फाखरी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ में आईटम सॉन्ग करती नजर […]
बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी ने गुपचुप तरीके से 12 दिन की मार्शल आर्ट ट्रेनिंग ली. वे अपनी आगामी फिल्म के लिए इस ट्रेनिंग से जुड़ी थी. फाखरी काफी दिनों से सबसे कट गयी थी इसका कारण ट्रेनिंग में पूरी तरह फोकस करना था. फाखरी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ में आईटम सॉन्ग करती नजर आयी थी. दर्शकों ने इस गाने को बेहद पसंद भी किया था.
नरगिस के एक करीबी सूत्र के अनुसार,’ नरगिस ने हाल ही में फुकेत (थाईलैंड) में एक मौए थाई बूट शिविर में 12 दिनों तक प्रशिक्षण लिया.’ वहीं एक और सूत्र ने बताया,’ नरगिस अपने 12 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान सबसे दूर होगयीथी. वो नहीं चाहती थी कि उन्हें कहीं से भी कोई डिस्टर्ब करे.’
नरगिस यह तैयारी जल्द ही आनेवाली फिल्म के लिए कर रही है. फिलहाल इस फिल्म की घोषणा नहीं कीगयीहै. नरगिस ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म में उनके आपोजिट रणबीर कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










