ePaper

मराठा मंदिर से हटी ''DDLJ''

Updated at : 19 Feb 2015 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
मराठा मंदिर से हटी ''DDLJ''

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और काजोल की सुपरहिट फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने हाल ही में 1000 हफ्तों का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था. लेकिन अब खबरें आ रही है कि मुंबई के मराठा मंदिर से इस फिल्म को हटाया दिया जायेगा. फिल्‍म आखिरी बार मराठा मंदिर में सवा नौ बजे दिखाई गई. इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख और काजोल की सुपरहिट फिल्‍म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने हाल ही में 1000 हफ्तों का ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था. लेकिन अब खबरें आ रही है कि मुंबई के मराठा मंदिर से इस फिल्म को हटाया दिया जायेगा. फिल्‍म आखिरी बार मराठा मंदिर में सवा नौ बजे दिखाई गई. इस फिल्‍म के ‘राज’ और ‘सिमरन’ की लव स्‍टोरी भला कोई कैसे भूल सकता है.

आपको बता दें कि भारतीय इतिहास में किसी भी थिएटर में सबसे लंबे समय दिखाई जाने वाली ये पहली फ़िल्म है. वहीं ‘मराठा मंदिर’ इस फ़िल्म को हटाने के पक्ष में तब तक नहीं था जब तक कि उसे ‘डीडीएलजे’ के लिए ऑडियंस मिलती रहे. मराठा मंदिर में भी नयी फिल्मों के शो बढ़ाने के लिए उसके मालिकों जद्दोजहद कर रहे थे. इसी कारण शो को बंद करवाना पड़ा.

आज ही ‘डीडीएलजे’ का आखि‍री शो दिखाया गया. कल से अब इस ऐतिहासिक फिल्म का कोई भी शो नहीं चलेगा. शाहरुख के फैंस के लिए यह दुख की खबर है. इस फिल्‍म ने दर्शकों के दिलों को शुरू से ही छुआ था इसलिए इतने दिनों तक यह फिल्‍म मराठा मंदिर में लगी रही. फिल्‍म में एक अलग ही तरह की लवस्‍टोरी को दर्शकों के सामने प्रस्‍तुत किया गया था. यह फिल्‍म सफलतापूर्वक 1009 सप्‍ताह तक चलने के बाद मराठा मंदिर से उतर गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola