ePaper

...अब मल्लिका हॉरर फिल्‍म में आयेंगी नजर

Updated at : 18 Feb 2015 11:32 AM (IST)
विज्ञापन
...अब मल्लिका हॉरर फिल्‍म में आयेंगी नजर

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म के रिलीज डेट में बदलाव किया है. वहीं फिल्‍म का मार्च में रिलीज होना तय माना जा रहा है. फिल्‍म में मल्लिका एक अनोखी भंवरी देवी का किरदार निभा रही हैं. मल्लिका ने हाल ही में एक […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘डर्टी पॉलिटिक्‍स’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म के रिलीज डेट में बदलाव किया है. वहीं फिल्‍म का मार्च में रिलीज होना तय माना जा रहा है. फिल्‍म में मल्लिका एक अनोखी भंवरी देवी का किरदार निभा रही हैं. मल्लिका ने हाल ही में एक हॉरर फिल्‍म साइन की है. इससे पहले मल्लिका फिल्‍म ‘हिस्‍स’ में नजर आई हैं.

इनदिनों अगर हॉरर फिल्‍म का नाम आता है तो बिपाशा बसु का नाम पहले लिया जाता है. हाल ही में बिपाशा फिल्‍म ‘अलोन’ में नजर आई थी. बिपाशा ने कई हॉरर फिल्‍में की है और दर्शकों ने उन्‍हें पसंद किया है. मल्लिका इससे पहले हॉरर फिल्‍म ‘डरना जरूरी है’ में नजर आई थी. दर्शकों ने इस फिल्‍म को पसंद किया था.

इसके अलावा मल्लिका के.सी. बोकाडिया की ही फिल्म ‘फूल बने अंगारे’ के रीमेक में नजर आयेंगी. मल्लिका अमेरिकी नेटवर्क सीबीएस के शो ‘हवाई फाइव 0’ के अन्य एपिसोड भी शूट करेंगी. मल्लिका अब बिपाशा की हॉरर फिल्‍मों से दर्शकों का एंटरटेन करती दिखाई देंगी. दोनों ने अपने बोल्‍ड अंदाज से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola