AIB Roast : आमिर के बयान के बाद अनुराग ने दिया ''Silent'' जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2015 5:00 PM
विवादित शो ‘एआईबी रोस्ट’ पर लगातार बयानबाजी जारी है. वहीं अब जानेमाने फिल्मकार अनुराग कश्यप का जुड़ गया है. अनुराग कश्यप, आमिर के उस बयान के बाद इस विवाद में कूद पड़े हैं जब कुछ दिनों पहले ही आमिर ने कहा था शो देखने के बाद मुझे जरा सी भी हंसी नहीं आई. उन्होंने करण […]
विवादित शो ‘एआईबी रोस्ट’ पर लगातार बयानबाजी जारी है. वहीं अब जानेमाने फिल्मकार अनुराग कश्यप का जुड़ गया है. अनुराग कश्यप, आमिर के उस बयान के बाद इस विवाद में कूद पड़े हैं जब कुछ दिनों पहले ही आमिर ने कहा था शो देखने के बाद मुझे जरा सी भी हंसी नहीं आई. उन्होंने करण और अर्जुन को सलाह भी दे डाली थी और डांट भी. अनुराग ने आमिर को उनकी फिल्म ‘डेली बेली’ को सामने रखकर जवाब दिया है. इस फिल्म को आमिर खान ने ही प्रोड्यूस किया था.
आपको बता दें कि ‘एआईबी रोस्ट’ के खिलाफ अमिर ने बयान दिया है उस शो में अनुराग कश्यप भी मौजूद थे और वीडियो में वे भी शो का जमकर आनंद उठाते दिखे. फिल्म ‘डेल्ही बेली’ का गाना विवादास्पद गाना ‘भाग डीके बोस’ तो आपको याद ही होगा. आमिर ने न केवल इसे प्रोड्यूस किया था, बल्कि फिल्म का जमकर प्रचार भी किया था. वे एक आइटम सॉन्ग ‘आई हेट यू’ का हिस्सा भी बने थे.
दरअसल अनुराग ने खुद इस बात का कोई जवाब नहीं दिया बल्कि आमिर के उस बयान को हथियार बनाया है जो उन्होंने फिल्म ‘डेल्ही बेली’ के रिलीज़ के वक्त कहा था. फिल्म में एडल्ट कंटेट को लेकर आमिर ने कहा था कि,’ मैंने अपने ऑडियंस को पहले ही कह दिया है कि यह एक एडल्ट फिल्म है. प्लीज़ आप अपने बच्चों के साथ यह फिल्म देखने न जाएं और जिन्हें इस तरह के लैंग्वेज से प्रॉब्लम हो वे भी इस फिल्म को न देखें.’
कश्यप ने वह लिंक अपने फेसबुक और ट्विटर पेज पर पेस्ट की है, जिसमें आमिर ‘डीके बोस’ गाने को डिफेंड करते नजर आए हैं. आमिर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि,’ इस शो में मैंने पूरा नहीं देखा क्योंकि शो की एक छोटी सी झलक ने मुझे अंदर से परेशान कर दिया था.’ उन्होंने इस सिलसिले में अर्जुन और करण से मुलाकात भी की और उन्हें बताया कि इस शो में उन्हें कुछ भी खास नहीं लगा. आमिर ने दोनों को सलाह भी दी. उनका कहना है कि इस शो को देखकर मानसिक चोट पहुंचती है.
वैसे, अनुराग ने आमिर के बयान पर शब्दों में भले ही कुछ न कहा हो लेकिन फेसबुक पर इस लिंक का पोस्ट करना साफ इशारा कर रहा है कि दोनों इस शो को लेकर अलग-अलग सोच रहे हैं. अब देखना यह है कि आमिर, अनुराग के इस पोस्ट को लेकर क्या रियेक्ट करते हैं. शो तो खत्म हो गया लेकिन विवाद बढ़ता जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










