ePaper

शाहरुख के ''माई नेम इज खान'' के पांच साल पूरे, यादों में खोई पूरी टीम...

Updated at : 12 Feb 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख के ''माई नेम इज खान'' के पांच साल पूरे, यादों में खोई पूरी टीम...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने हमेशा से ही अपनी लाजवाब एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते आये हैं. उनके अंदाज को देखकर दर्शकों ने भी उन्‍हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ का नाम दे दिया. आज शाहरुख की सुपरहिट फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ ने रिलीज के पांच साल पूरे कर लिये हैं. इस फिल्‍म […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहरुख खान ने हमेशा से ही अपनी लाजवाब एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते आये हैं. उनके अंदाज को देखकर दर्शकों ने भी उन्‍हें ‘किंग ऑफ रोमांस’ का नाम दे दिया. आज शाहरुख की सुपरहिट फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ ने रिलीज के पांच साल पूरे कर लिये हैं. इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर करण जौहर थे. फिल्‍म में शाहरुख के अलावा काजोल ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इस फिल्‍म में दिखाया गया कि कैसे एक हिंदु और मुस्लिम एक ही छत के नीचे आराम से रह सकते हैं. फिल्‍म ने आज की वास्‍विकता को पर्दे पर उतारा था.

शाहरुख ने फिल्‍म के पांच साल पूरे होने पर ट्‍वीट किया है और अपने कोस्‍टारर्स को फिल्‍म को सफल बनाने के लिए धन्‍यवाद किया है. आपको बता दें कि फिल्‍म ‘माई नेम इज खान’ में एक अनोखी प्रेम कहानी है, धार्मिक पृष्‍ठभूमि पर बनाई एक ऐसी कहानी है जिसने दुनिया को हिला कर रख दिया था. फिल्‍म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. फिल्‍म का एक डायलॉग अभी भी दर्शकों को अच्‍छी तरह से याद होगा ,’ माई नेम इज खान, आई एम नॉट अ टेरेरिस्‍ट’.

फिल्‍म वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी. वहीं शाहरुख इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘फैन’ की शूटिंग में खासा व्‍यस्‍त हैं. खबरें आ रही है कि फिल्‍म ईद में रिलीज हो सकती है. फिल्‍म में किंग खान डबल रोल में नजर आयेंगे. पहले फिल्‍म 14 अगस्‍त को रिलीज होनेवाली थी लेकिन शटिंग पूरी नहीं हो पाने के कारण रिलीज डेट में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola