ePaper

Bollywood Stars ने की करण जौहर के ''निगेटिव रोल'' की तारीफ...

Updated at : 11 Feb 2015 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bollywood Stars ने की करण जौहर के ''निगेटिव रोल'' की तारीफ...

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार करण जौहर ने आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में निगेटिव किरदार निभाया है. उनके इस लुक को देखकर दर्शक बेहद हैरान हैं. वहीं कई बॉलीवुड दोस्‍तों ने उनके अभिनय की तारीफ की है. अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म में करण ने कैजाद खंबाटा का किरदार निभाया है. फिल्‍म में रणबीर कपूर और अनुष्‍का […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्‍मकार करण जौहर ने आगामी फिल्‍म ‘बॉम्‍बे वेलवेट’ में निगेटिव किरदार निभाया है. उनके इस लुक को देखकर दर्शक बेहद हैरान हैं. वहीं कई बॉलीवुड दोस्‍तों ने उनके अभिनय की तारीफ की है. अनुराग कश्‍यप की फिल्‍म में करण ने कैजाद खंबाटा का किरदार निभाया है. फिल्‍म में रणबीर कपूर और अनुष्‍का शर्मा ने भी मुख्‍य भूमिकायें निभाई है.

‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से ही डेब्‍यू करनेवाले एक और अभिनेता वरुण धवन ने भी ट्विटर के माध्‍यम से करण की तारीफ की हैं. वरुण ने ट्वीट में लिखा कि,’करण जौहर के रूप में एक अभिनेता आया है. ‘बॉम्बे वेलवेट’ का इंतजार नहीं कर सकता. कैजाद खंबाटा. उनकी आंखों में देखिए.’

करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू करनेवाले अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करण के इस खलनायक रूप की तारीफ की है. सिद्धार्थ ने ट्विटर पर लिखा,’ अनुराग कश्यप की ‘बॉम्बे वेलवेट’ में करण जौहर खलनायक कैजाद खंबाटा बने हैं. नया खलनायक. गंभीर व निर्दयी नजर आ रहे हैं.’

वहीं अपनी पहली फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से खासा सुर्खियां बटोर चुकी अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लिखा, ‘ अनुराग कश्यप की ‘बॉम्बे वेलवेट’ में आपके द्वारा निभाई गई खलनायक कैजाद खंबाटा की भूमिका गजब है.’

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बॉम्बे वेलवेट’ में आपको देखने का इंतजार नहीं कर सकती. यह अहसास हो रहा है कि फिल्म में आप छप्पर फाड़ने वाले हैं.’ करण भी पहले पोस्टर के पॉजिटिव रिस्‍पांस को देखते हुए सबका धन्‍यवाद किया है.

करण ने ट्विटर पर लिखा, ‘ बॉम्बे वेलवेट’ में मेरे पहले लुक को इतनी अच्‍छी प्रतिक्रिया देने के लिए सबका बहुत बहुत धन्यवाद. इसका क्रेडिट निहारिका व अनुराग को जाता है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola