फिल्मकार से ''बॉम्बे...'' के ''विलेन'' बन गये करण जौहर

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे. उनका फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. करण मूंछ वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं करण ने अपने निर्देशन की शुरूआत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. […]
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार करण जौहर आगामी फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में विलेन का किरदार निभाते नजर आयेंगे. उनका फर्स्टलुक जारी कर दिया गया है. करण मूंछ वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं. वहीं करण ने अपने निर्देशन की शुरूआत फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. रोमांटिक फिल्मों के लिए करण का नाम शीर्ष फिल्मकारों में गिना जाने लगा. लेकिन अब वे अपने निगेटिव किरदार से भी दर्शकों को रूबरू करवाना चाहते हैं.
इसके बाद करण ने फैमिली ड्रामा भी पेश किया और फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का निर्देशन किया. इस फिल्म को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया. सुपरहिट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे’ में करण ने अपने अभिनय की शुरूआत की थी. फिल्म में उन्होंने एक छोटी सी भूमिका में दिखाई दिये थे. दर्शकों को वे उस फिल्म के लिए तो ज्यादा याद नहीं रहे लेकिन ‘बॉम्बे वेलवेट’ से वे अपने अभिनय का लोहा मनवाना चाहते हैं.
दर्शकों के लिए भी यह हैरानी भरी बात है कि करण अब अभिनय करनेवाले हैं. इसके अलावा वे फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का निर्देशन करनेवाले हैं. इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में होंगे. वहीं ‘बॉम्बे वेलवेट’ में भी करण और अनुष्का मुख्य भूमिका में हैं. अब दर्शक ही इस बात का फैसला करेंगे कि विलेन करण दर्शकों को कितना पसंद आयेंगे.
वर्ष 2012 में करण ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का निर्देशन किया. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. इस फिल्म से आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्दार्थ मल्होत्रा तीनों ने डेब्यू किया था. इस फिल्म के बाद तीनों कलाकारों की निकल पड़ी. आलिया ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और वरुण जल्द ही फिल्म ‘बदलापुर’ में नजर आयेंगे. वहीं सिद्दार्थ मल्होत्रा भी अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नाडीज के साथ ‘ब्रदर्स’ में नजर आयेंगे.
करण ने कई कलाकारों के अभिनय के हुनर को निखारा. अब वे खुद भी अभिनय की राह में चल पड़े हैं. दर्शक भी उन्हें निगेटिव किरदार में देखने को उत्सुक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




