ePaper

कैटरीना के साथ सगाई को लेकर ''रॉय'' रणबीर ने तोड़ी चुप्‍पी...

Updated at : 10 Feb 2015 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना के साथ सगाई को लेकर ''रॉय'' रणबीर ने तोड़ी चुप्‍पी...

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर खबरें आई थी कि दोनों ने सगाई कर ली है. लेकिन अब इस अफवाह को लेकर रणबीर ने चुप्‍पी तोड़ी है. उनका कहना है कि,’ अभी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. जब मैं सगाई करूंगा तो सबको पता चल ही जायेगा. इस […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कैटरीना कैफ को लेकर खबरें आई थी कि दोनों ने सगाई कर ली है. लेकिन अब इस अफवाह को लेकर रणबीर ने चुप्‍पी तोड़ी है. उनका कहना है कि,’ अभी ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. जब मैं सगाई करूंगा तो सबको पता चल ही जायेगा. इस तरह की अफवाहें न फैलाई जाये. जब सगाई होगी तो यह बात छुपेगी नहीं.’ रणबीर इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में रणबीर लंदन गये थे. खबरें आई कि वहां परिवार की मौजूदगी में दोनों ने सगाई कर ली है. रणबीर-कैटरीना दोनों ने सिरे से इस बात को नकार दिया है. दोनों की लिव इन रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं. दोनों को कई बार एकसाथ देखा गया है.

दोनों ने फिल्‍म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था. वहीं फिलहाल दोनों फिल्‍म ‘जग्‍गा जासूस’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. इस फिल्‍म का पहला पोस्‍टर रिलीज हो चुका है. रणबीर कपूर फिल्‍म ‘रॉय’ में जैकलीन के साथ रोमांस करते नजर आयेंगे. वहीं जैकलीन ने भी रणबीर की खूब तारीफ की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola