ePaper

...अब सुपरस्‍टार कमल हासन बनेंगे एलियन ''पीके''

Updated at : 10 Feb 2015 10:54 AM (IST)
विज्ञापन
...अब सुपरस्‍टार कमल हासन बनेंगे एलियन ''पीके''

सुपरस्‍टार कमल हासन बॉलीवुड फिल्‍म ‘पीके’ के तमिल रीमेक में मुख्‍य भूमिका निभा सकते हैं. जानेमाने डायरेक्‍टर राजकुमार हिरानी की फिल्‍म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की रीमेक ‘वसूल राजा एमबीबीएस’ और ‘थ्री ईडियट्स’ की रीमेक ‘ननबन’ बना चुकी फिल्म निर्माण कंपनी जेमिनी फिल्म सर्किट अब ‘पीके’ का रीमेक बनाने की तैयारी में है. खबरें आ रही है […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार कमल हासन बॉलीवुड फिल्‍म ‘पीके’ के तमिल रीमेक में मुख्‍य भूमिका निभा सकते हैं. जानेमाने डायरेक्‍टर राजकुमार हिरानी की फिल्‍म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की रीमेक ‘वसूल राजा एमबीबीएस’ और ‘थ्री ईडियट्स’ की रीमेक ‘ननबन’ बना चुकी फिल्म निर्माण कंपनी जेमिनी फिल्म सर्किट अब ‘पीके’ का रीमेक बनाने की तैयारी में है. खबरें आ रही है कि इस फिल्‍म में कमल हासन मुख्‍य भूमिका निभायेंगे.

फिल्म निर्माण कंपनी के सूत्रों के अनुसार, ‘ जेमिनी फिल्म सर्किट’ ने फिल्म के रीमेक के राइट्स खरीदे हैं और इसमें आमिर खान का एलियन रोल कमल हासन निभाते नजर आयेंगे. जेमिनी ‘पीके’ से खासा प्रभावित है. इससे पहले भी हिरानी की दो फिल्‍मों के रीमेक बन चुके हैं.

आपको बता दें कि ‘पीके’ वर्ष 2014 की सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म थी. फिल्‍म में आमिर खान ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म में उनके अलावा अनुष्‍का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्‍य भूमिका में थे. फिलहाल कमल हासन अपनी आगामी तमिल फिल्म ‘उत्तम विलेन’ और ‘पापनाशम’ में व्यस्त हैं.

वहीं एक सूत्र के अनुसार,’ कमल अपने पसंद का निर्देशक चुनेंगे या फिर खुद ही इस फिल्‍म का निर्देशन कर सकते हैं.’ ‘पीके’ का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola