सलमान खान की फिल्म ”Bajrangi Bhaijaan” की शूटिंग खत्म…

मुंबई : रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आठवें संस्करण को अधूरा छोडकर सलमान खान जिस फिल्म की शूटिंग करने गए थे, निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग पूरी हो गई है. इस फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इससे पहले सलमान और करीना फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर […]
मुंबई : रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के आठवें संस्करण को अधूरा छोडकर सलमान खान जिस फिल्म की शूटिंग करने गए थे, निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग पूरी हो गई है. इस फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इससे पहले सलमान और करीना फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में नजर आ चुके हैं.
अपनी पत्नी मिनी माथुर के ट्वीट का उत्तर देते हुए कबीर ने ट्वीट किया,’ मिशन खत्म, अंतरिक्ष यान वापसी कर रहा है.’ माथुर ने ट्वीट किया था,’ लगता है कि बजरंगी भाईजान की शूटिंग के लिए कबीर खान 67 साल पहले एक अंतरिक्ष यान लेकर रवाना हो गए थे.’
‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर रिलीज होगी जो एक मुस्लिम लड़के और एक ब्राहम्ण लड़की की प्रेम कहानी है. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की भी अहम भूमिका है और इसे 17 जुलाई 2015 को रिलीज करने की योजना है.
इस फिल्म के अलावा सलमान फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में नजर आयेंगे. इस फिल्म में उनके आपोजिट सोनम कपूर होगी. वहीं दूसरी ओर करीना फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










