रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में फिर रोमांस करेंगे कैटरीना-शाहरुख

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी एकबार फिर अपनी फिल्मों से दर्शकों को रोमांचित करने आ रहे हैं. वहीं खबर आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होगी. फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है. इस फिल्म में शाहरुख खान और वरुण धवन लीड रोल में […]
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार रोहित शेट्टी एकबार फिर अपनी फिल्मों से दर्शकों को रोमांचित करने आ रहे हैं. वहीं खबर आ रही है कि इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होगी. फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है. इस फिल्म में शाहरुख खान और वरुण धवन लीड रोल में होंगे. इससे पहले कैटरीना और शाहरुख फिल्म ‘जब तक है जान’ में नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
फिल्म में शाहरुख और वरुण दोनों एकदूसरे के भाई का किरदार निभायेंगे. वहीं कैटरीना, शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. अगर कैटरीना इस फिल्म के लिए हामी भर देती है तो दर्शक दोबारा शाहरुख-कैटरीना को एकबार फिर साथ-साथ देख पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










