क्यों करीना कपूर ने बढ़ाई घर पर सुरक्षा…
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर ने धार्मिक संगठनों से घबराकर अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है. दरअसल करीना की एक विवादित (मोर्फ) तस्वीर छपी थी, जिसमें उनका आधा चेहरा बुर्के से ढका हुआ था और आधे में नहीं. इसके बाद उन्हें लगातार धमकी मिल रही है. करीना घर में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री करीना कपूर ने धार्मिक संगठनों से घबराकर अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है. दरअसल करीना की एक विवादित (मोर्फ) तस्वीर छपी थी, जिसमें उनका आधा चेहरा बुर्के से ढका हुआ था और आधे में नहीं. इसके बाद उन्हें लगातार धमकी मिल रही है. करीना घर में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,’ लव-जेहाद की बहस के कारण उनकी जान का खतरा बढ़ गया था. अपने करीबियों की सलाह पर उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके लिए उन्होंने दो प्राइवेट गार्ड्स को तैनात किया है.’
शादी के बाद से ही बेबो और सैफ कट्टर धार्मिक संगठनों के निशाने पर हैं. वहीं विहिप की यूथ महिला विंग वाहिनी के मैग्जीन पर करीना को आधे हिंदू और आधे मुसलमान को दिखाये जाने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. हिंदू चेहरे पर ‘लव’ लिखा है और नाकाब वाले चेहरे के नीचे ‘जेहाद’ लिखा है. वहीं करीना की तस्वीर के नीचे लिखा है ‘धर्मातंरण से राष्ट्रांतरण’.
फिलहाल करीना अपनी आगामी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर भी खासा व्यस्त हैं. फिल्म में उनके आपोजिट सलमान खान काम कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्म में करीना एक ब्राह्मण लड़की का किरदार निभायेंगी, वहीं सलमान एक मुस्लिम लड़के का रोल निभायेंगे. फिल्म दोनों की प्रेम कहानी पर आधारित होगी. इसके अलावा वे शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में भी नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










