क्यों मल्लिका ने कहा, मोदी जी मुझे विदेश मंत्री बना दे फिर देखें...

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं इस फिल्म के एक गाने के लॉन्चिंग के मौके पर मल्लिका ने कहा कि,’ मुझे मोदी जी एक बार विदेश मंत्री बनाये और फिर देखें.’ इस फिल्म में मल्लिका केअलावा ओम पुरी, आशुतोष राणा,नसीरूद्दीन शाह, […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहीं इस फिल्म के एक गाने के लॉन्चिंग के मौके पर मल्लिका ने कहा कि,’ मुझे मोदी जी एक बार विदेश मंत्री बनाये और फिर देखें.’ इस फिल्म में मल्लिका केअलावा ओम पुरी, आशुतोष राणा,नसीरूद्दीन शाह, जैकी श्रॉफ और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं.
फिल्म पॉलिटिक्स पर आधारित है तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह पॉलिटिक्स ज्चाइन करेंगी ? इस सवाल का जवाब देते हुए मल्लिका ने कहा कि,’ अगर मुझे मोदी जी विदेश मंत्री बना दें तो मैं सभी देशों के रिश्ते सुधार दूंगी.’ आपकों बता दें कि मल्लिका तीन साल बाद दोबारा स्क्रीन पर लौट रही है.
वहीं फिल्म भंवरी देवी सेक्स सीडी कांड से प्रेरित बताई जा रही है. फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर सोमवार को यू ट्यूब पर लॉन्च हुआ था. दर्शकों का इस ट्रेलर का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. इस ट्रेलर में मल्लिका शेरावत और ओम पुरी के बीच फिल्माए कई सीन खासा चर्चा का विषय बने हुए हैं. वहीं मल्लिका ने कहा था कि फिल्म में ओम पुरी के साथ कई सीन फिल्माने में घबराहट हो रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




