बिपाशा ने खोला ”राज”, बताया किससे ”प्यार” करती हैं वो…

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वे कभी नंबर वन बनने की रेस में कभी नहीं भागी. उन्हें बस अपने काम से प्यार है. बिपाशा ने वर्ष 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि वे कभी नंबर वन बनने की रेस में कभी नहीं भागी. उन्हें बस अपने काम से प्यार है. बिपाशा ने वर्ष 2001 में आई फिल्म ‘अजनबी’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे. इस फिल्म में बिपाशा-अक्षय पर फिल्माया गीत ‘महबूबा…’ दर्शकों को बेहद पसंद आया था.
बिपाशा ने कहा कि,’ मुझे बॉलीवुड में लगभग 15 साल हो गये हैं. लेकिन आज तक मैं कभी भी नंबर वन बनने की रेस में नही रही. मैंने बस अपने काम से प्यार किया है. मुझे किसी छोटी फिल्म में अच्छा रोल मिले तो वो मैं जरूर करू़ंगी. दर्शकों को मेरा काम पसंद आये इसके अलावा मैं और कुछ नहीं चाहती.’
बिपाशा की हॉरर फिल्म ‘अलोन’ हाल ही में रिलीज हुई है. फिल्म में उनके आपोजिट करण सिंह ग्रोवर भी है. फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में लगभग 14 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म दो जुड़वा बहन की कहानी है. फिल्म के गानों को दर्शक खासा पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म में बिपाशा और करण के बीच कई बोल्ड सीन फिल्माये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










