OMG! मल्लिका ने मायावती की तुलना कर दी भंवरी देवी से...

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहींमल्लिकाने ‘भंवरी देवी’ की तुलना बीएसपी सुप्रीमो मायावती से कर दी है. जब उनसे पूछा गया कि ऐसी तुलना क्या सही है तोमल्लिकाने यहां तक कहा दिया कि ‘मायावती कौन सी दूध की धुली है ?’ मल्लिका इस […]
बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. वहींमल्लिकाने ‘भंवरी देवी’ की तुलना बीएसपी सुप्रीमो मायावती से कर दी है. जब उनसे पूछा गया कि ऐसी तुलना क्या सही है तोमल्लिकाने यहां तक कहा दिया कि ‘मायावती कौन सी दूध की धुली है ?’
मल्लिका इस फिल्म में अनोखी देवी को किरदार निभा रही हैं. वहीं इसे भंवरी देवी से प्रभावित बताया जा रहा है. आपको बता दें कि कुछ साल पहले अपहरण के बाद भंवरी देवी की हत्या की दी गई थी. उसके पति ने राजस्थान के तत्कालीन मंत्री महिपाल मदेरणा पर आरोप लगाया था.
वहीं मल्लिका ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बामत करते हुए कहा कि, ‘ फिल्म में मेरा किरदार अनोखी देवी का है. वो गरीब भी है और बहुत लालची किस्म की औरत भी है. वो अपने लक्ष्य को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है.
यह फिल्म पहले भी विवादों में घिर आई थी. फिल्म के पहले पोस्टर में मल्लिका तिरंगे को अपने शरीर पर लपेटकर लाल बत्ती वाली गाड़ी में बैठी हुई दिखाई गई थी. ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में मल्लिका के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्राफ अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की है वहीं मल्लिका लंबे समय बाद फिल्म में दोबारा नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




