ePaper

अक्षय कुमार के साथ कोई अनबन नहीं : जॉन

Updated at : 13 Jan 2015 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षय कुमार के साथ कोई अनबन नहीं : जॉन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्‍म ‘वेलकम बैक’ और ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार की जगह ले ली है. लेकिन जॉन ने साफ कहा है कि इससे मेरे और अक्षय की दोस्‍ती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. फिल्‍म ‘हेरा फेरी 3’ को निर्देशन नीरज बोरा कर रहे हैं. फिल्‍म में जॉन के अलावा […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने फिल्‍म ‘वेलकम बैक’ और ‘हेरा फेरी 3’ में अक्षय कुमार की जगह ले ली है. लेकिन जॉन ने साफ कहा है कि इससे मेरे और अक्षय की दोस्‍ती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. फिल्‍म ‘हेरा फेरी 3’ को निर्देशन नीरज बोरा कर रहे हैं. फिल्‍म में जॉन के अलावा अभिषेक बच्‍चन, परेश रावल और सुनील शेट्टी भी होगें. अक्षय और जॉन फिल्‍म ‘गरम मसाला’ में साथ काम कर चुके हैं.

अक्षय के साथ अनबन के बारे में पूछे जाने पर जॉन ने बताया कि,’ जक मैंने ‘वेलकम बैक’ साइन की तो मैंने अक्षय को इस बारे में बताया. अक्षय बहुत खुश हुये और मुझे बताया कि काम करने के लिहाज से यह एक अच्‍छी फिल्‍म है.’ फिल्‍म को लेकर खुद जॉन भी खासा उत्‍साहित हैं.

इससे पहले आई ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ दोनों में ही अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल मुख्‍य भूमिकाओं में थे. ‘हेरा फेरी 3’ इसी की सीक्‍वल है. फिल्‍म में अक्षय के अलावा सभी कलाकार काम करेंगे. फिल्‍म ‘वेलकम’ में भी अक्षय कुमार, नाना पाटेकर और अनिल कपूर मुख्‍य भूमिकाओं में थे. इसके सीक्‍वल ‘वेलकम बैक’ में काम नहीं करेंगे.

जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्‍चन फिल्‍म दोस्‍ताना में एकसाथ काम कर चुके है. यह एक हास्‍य- ड्रामा फिल्‍म थी. दर्शकों ने दोनों की जोड़ी को खासा पसंद किया था. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि यह जोड़ी दर्शकों को दोबारा कितनी पसंद आती है?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola