ePaper

जैकलीन ने श्रीलंका मामले में थामा सल्लू का हाथ...

Updated at : 13 Jan 2015 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
जैकलीन ने श्रीलंका मामले में थामा सल्लू का हाथ...

मुंबई : पूर्व मिस श्रीलंका और फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने ‘किक’ फिल्म के अपने सह अभिनेता सलमान खान के हालिया श्रीलंका दौरे का बचाव किया है. उनका कहना है कि ,’ वह वहां किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे. आपको बता दें कि पिछले […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व मिस श्रीलंका और फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस ने ‘किक’ फिल्म के अपने सह अभिनेता सलमान खान के हालिया श्रीलंका दौरे का बचाव किया है. उनका कहना है कि ,’ वह वहां किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि एक चैरिटी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गये थे.

आपको बता दें कि पिछले महीने चुनाव के दौरान श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिन्द्रा राजपक्षे के समर्थन में कथितरूपसे प्रचार करने के लिए जाने के कारण 49 वर्षीय सलमान तमिलनाडु की राजनीतिक पार्टियों के निशाने पर हैं.

जैकलीन ने बताया कि,’ हमारा इरादा बिल्कुल साफ था. हम लोग वहां बीइंग ह्यूमैन की तरफ से नेत्र शिविरों का आयोजन और प्रचार करने के लिए गये थे. सलमान ने श्रीलंका में नेत्र शिविरों का आयोजन किया था और हम लोग हमेशा वहां जाना चाहते थे. लेकिन समय के अभाव में समारोह उतना सफल नहीं हो पाया जितना हम लोगों ने सोचा था. राजनीति, परिदृश्य में कहीं भी नहीं थी.’

अभिनेत्री जैकलीन का मानना है कि नेत्र शिविर का आयोजन चुनाव के दौरान किये जाने के कारण यह पूरा मुद्दा चर्चा का विषय बन गया. जैकलीन ने फिल्‍म ‘किक’ में सलमान के साथ काम किया था. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस में सुपरहिट रही थी. देानों की जोड़ी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.

जैकलीन इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘रॉय’ को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में जैकलीन के अलावा रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म में जैकलीन का लुक बिल्‍कुल अलग है. फिल्‍म में जैकलीन दोहरी भूमिका में नजर आयेंगी. इसके बाद जैकलीन फिल्‍म ‘ब्रदर्स’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आयेंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola