अब जैकलीन ”ब्रदर्स” में खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ आयेंगी नजर…

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज दर्शकों को अपने नये लुक से हैरान करनेवाली है. जैकलीन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉय’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में वे रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ नजर आयेंगी. फिल्म में उनका लुक एकदम अलग है. इसके बाद जैकलीन फिल्म ‘ब्रदर्स’ में नजर […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज दर्शकों को अपने नये लुक से हैरान करनेवाली है. जैकलीन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रॉय’ के प्रमोशन को लेकर खासा व्यस्त हैं. फिल्म में वे रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल के साथ नजर आयेंगी. फिल्म में उनका लुक एकदम अलग है. इसके बाद जैकलीन फिल्म ‘ब्रदर्स’ में नजर आनेवाली हैं.
फिल्म ‘ब्रदर्स’ का निर्देशन करण मल्होत्रा कर रहे हैं. फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘वॉरियर्स’ (2010) का रीमेक है.’ जैकलीन का कहना है कि फिल्म में वे एक अलग ही अंदाज में नजर आयेंगी. दर्शकों का मेरा लुक बेहद पसंद आयेगा.
जैकलीन ने आगे बताया कि,’ फिल्म ‘रॉय’ में मेरा रोल और लुक एकदम अलग हैं. लेकिन ‘ब्रदर्स’ में मेरे किरदार की किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी. मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्साहित हूं.’ करण जौहर निर्मित ‘ब्रदर्स’ में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आयेंगे.
फिल्म ‘रॉय’ में जैकलीन डबल रोल में नजर आनेवाली है. दोनों ही किरदार में उनका लुक एकदम अल्रग है. वहीं अब वे खिलाड़ी अक्षय के साथ नजर आनेवाले है तो दर्शक भी फिल्म का इंतजार करेंगे. फिल्म ‘ब्रदर्स’ 31 जुलाई को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










