सबकुछ भूलाकर राखी- मीका एकसाथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 4:48 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत और गायक मीका सिंह ने नौ साल पुरानी बात को भुलाकर अब दोस्‍ती कर ली है. हाल में ही दोनों राखी की आगामी फिल्‍म ‘मुबंई कैन डांस साला’ के प्रमोशन के दौरान मीका भी पहंचे और राखी ने उन्‍हें गले लगाया. फिल्‍म को लेकर राखी खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने मीका को […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सांवत और गायक मीका सिंह ने नौ साल पुरानी बात को भुलाकर अब दोस्‍ती कर ली है. हाल में ही दोनों राखी की आगामी फिल्‍म ‘मुबंई कैन डांस साला’ के प्रमोशन के दौरान मीका भी पहंचे और राखी ने उन्‍हें गले लगाया. फिल्‍म को लेकर राखी खासा उत्‍साहित हैं. उन्‍होंने मीका को मौके पर एक कलाई घड़ी भी गिफ्ट की.

वर्ष 2005 में मीका के जन्‍मदिन के मौके पर पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में राखी ने भी शिरकत की थी. इस दौरान अचानक मीका ने उन्‍हें किस कर लिया था. इससे राखी हैरान हो गई थी और उन्‍होंने सार्वजनिक तौर पर इस बात की काफी आलोचना की थी. इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी और दोनों ने एकदूसरे से दूरी भी बना ली थी.

वहीं राखी ने वर्ष 2014 में खुद की ए‍क राजनीतिक पार्टी भी बनाई थी और लोकसभा चुनाव भी लड़ी थी. लंबे अरसे बाद वे फिल्‍मों में आ रही हैं. राखी ने एक बयान में कहा था कि वे आज जो भी है अपने बल पर हैं.

राखी ने प्रमोशन के दौरान कहा कि,’ राजनीति करने के साथ-साथ रोजी-रोटी का भी इंतजाम करना जरूरी है इसलिए फिल्‍म कर रही हूं. दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी.’ फिल्म ‘मुंबई कैन डांस साला’ का निर्देशन सचिन्द्र शर्मा ने किया है, जिसमें राखी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola