करीना के साथ काम करने में कोई एतराज नहीं : शाहिद कपूर

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी करीना के साथ काम करने को लेकर मना नहीं किया. वहीं खबरें आ रही थी कि अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में करीना और शाहिद साथ नजर आयेंगे. लेकिन इस बारे में शाहिद ने कहा है कि,’ […]
बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता शाहिद कपूर का कहना है कि उन्होंने कभी भी करीना के साथ काम करने को लेकर मना नहीं किया. वहीं खबरें आ रही थी कि अभिषेक चौबे के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में करीना और शाहिद साथ नजर आयेंगे. लेकिन इस बारे में शाहिद ने कहा है कि,’ मैं ‘उड़ता पंजाब’ कर रहा हूं. मैं सिर्फ इतना ही जानता हूं.’
शाहिद-करीना चार साल से ज्यादा समय तक एकदुसरे को डेट कर चुके हैं. वर्ष 2007 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. दोनों ने फिल्म ‘जब वी मेट’, ‘फिदा’, ’36 चाइना टाउन’, ‘मिलेंगे मिलेंगे’ और ‘चुप चुप के’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
ब्रेकअप के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘जब वी मेट’ को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म के गानों ने धमाल मचा दिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. फिल्म में चुलबुली और बहुत बोलने वाली करीना और चॉकलेटी हीरो शाहिद ने दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी थी.
शाहिद का कहना है कि,’ मैंने कभी भी करीना के साथ काम करने को लेकर इनकार नहीं किया. वहीं मैं इस फिल्म में काम करा रहा हूं. वहीं जब समय आयेगा तब बाकी चीजें का खुलासा खुद निर्माता-निर्देशक करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










