''अजब प्रेम की गजब कहानी'' की याद दिलायेगी ''जग्गा जासूस''

बॉलीवुड के मशहूर कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का फर्स्टलुक सामने आ गया है. रणबीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है. इस पोस्टर में रणबीर और कैटरीना टीनेजर लग रहे हैं. फिल्म में रणबीर जासूस बने हैं वही कैट उनकी असिसटेंट के रूप में नजर आयेंगी. फिल्म […]
बॉलीवुड के मशहूर कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ का फर्स्टलुक सामने आ गया है. रणबीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसे शेयर किया है. इस पोस्टर में रणबीर और कैटरीना टीनेजर लग रहे हैं. फिल्म में रणबीर जासूस बने हैं वही कैट उनकी असिसटेंट के रूप में नजर आयेंगी.
फिल्म अनुराग बसु के प्रोडक्शन में बन रही है. फिल्म में रणबीर के पिता का रोल अपने जमाने के सुपरस्टार गोविंदा निभा रहे हैं. वहीं इससे पहले गोविंदा फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ और ‘किल दिल’ में नजर आये थे. दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई तो नहीं की लेकिन दर्शकों ने गोविंदा के एक्टिंग को पसंद किया था.
इस फिल्म को लेकर दर्शक खासा उत्साहित है क्योंकि इससे पहले दोनों की शादी की खबरों से बाजार गर्म है.खुद रणबीर की मां नीतू सिंह कपूर ने भी कह दिया है कि रणबीर अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं. फिल्म 29 मई को सिनेमाघरों में आ रही है. वहीं रणबीर अपनी आगामी एक और फिल्म ‘रॉय’ को लेकर भी खासा व्यस्त हैं.
इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में नजर आये थे. दोनों की जोडी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




