ePaper

टीजर रिलीज: ''वजीर'' में चेस चैंपियन अमिताभ, तो अदिती हैं विलेन

Updated at : 19 Dec 2014 4:30 PM (IST)
विज्ञापन
टीजर रिलीज: ''वजीर'' में चेस चैंपियन अमिताभ, तो अदिती हैं विलेन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ आज रिलीज हो गयी. इसके साथ ही महानायक अमिताभ बच्‍चन की आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ का ट्रेलर जारी कर दिया है. फिल्‍म में अमिताभ विकलांग ग्रैंडमास्‍टर की भूमिका में नजर आयेंगे जो अपने दोनों पैर गवां बैठे हैं. वहीं फिल्‍म में फरहान अख्तर भी एन्टी टैरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्‍म ‘पीके’ आज रिलीज हो गयी. इसके साथ ही महानायक अमिताभ बच्‍चन की आगामी फिल्‍म ‘वजीर’ का ट्रेलर जारी कर दिया है. फिल्‍म में अमिताभ विकलांग ग्रैंडमास्‍टर की भूमिका में नजर आयेंगे जो अपने दोनों पैर गवां बैठे हैं.

वहीं फिल्‍म में फरहान अख्तर भी एन्टी टैरेरिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के रफ-एंड-टफ ऑफिसर की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म की नायिका अदिति राव हैदरी होंगी. फिल्‍म के निर्देशन बिजॉय नाम्बियार कर रहे हैं. वहीं फिल्‍म के निर्माता राजकुमार हिरानी और विधु विनोद चोपड़ा हैं.

वहीं दूसरी ओर अमिताभ अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीकू’ को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म में अमिताभ के अलावा दीपिका पादुकोण और इरफान खान मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म बाप-बेटी पर आधारित होगी. अमिताभ की फिल्‍म ‘वजीर’ वर्ष 2015 में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola