आमिर और सलमान से अलग हैं शाहरुख खान : अनुराग कश्यप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 12:17 PM

विज्ञापन

मुम्बई : अनुराग कश्यप और शाहरुख खान ने अभी तक किसी फिल्म के लिए एक साथ काम नहीं किया है लेकिन निर्देशक का कहना है कि सुपरस्टार उनके लिए अपने परिवार की तरह हैं. खान के ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अतिथि भूमिका निभाने वाले अनुराग ने कहा कि वे शुरुआत के दिनों से ही एक-दूसरे […]

विज्ञापन

मुम्बई : अनुराग कश्यप और शाहरुख खान ने अभी तक किसी फिल्म के लिए एक साथ काम नहीं किया है लेकिन निर्देशक का कहना है कि सुपरस्टार उनके लिए अपने परिवार की तरह हैं. खान के ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अतिथि भूमिका निभाने वाले अनुराग ने कहा कि वे शुरुआत के दिनों से ही एक-दूसरे को जानते हैं.

अनुराग ने कहा,’ शाहरुख खान के साथ मेरा अलग तरह का संबंध है. बाकी खान (आमिर और सलमान) उनसे अलग हैं. शाहरुख हंसराज कॉलेज में मेरे सीनियर थे. वह हमारी हॉकी टीम के कप्तान थे. वह मेरे बडे भाई की तरह हैं.’ फिल्‍म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के निर्देशक ने कहा कि शाहरुख और उनकी पत्नी गौरी ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जब वह मुम्बई आए थे.

उन्होंने कहा,’ जब मेरे पास पैसे नहीं होते थे तो वे मुझे अपने घर बुलाते और गौरी मुझे खाना खिलाती थी. शाहरुख के साथ मेरे संबंध अलग तरह के हैं. हमने एक-दूसरे से कभी कुछ नही मांगा.’ अनुराग के निर्देशन में बनी उनकी आगामी फिल्म ‘अग्ली’ इस महीने रिलीज होने वाली है. उन्होंने कहा कि वह शाहरुख के साथ काम करना पसंद करेंगे.

उन्होंने कहा,’ मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करुंगा अन्यथा मेरी जिंदगी अधूरी रहेगी. हमारा विशेष भावनात्मक लगाव है. अगर मैं उनके साथ फिल्म बनाउंगा तो मैं इसे अपने स्टाईल में बनाउंगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola