सलमान ने कहा था ''DDLJ'' मेगा हिट साबित होगी : शाहरुख खान

फिल्म ‘दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे’ की सुपरहिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में नजर आए. इस मौके पर शाहरुख ने फिल्म के कई राज खोले. उन्होंने कहा कि सलमान ने फिल्म देखकर सबसे पहले कहा था कि ये फिल्म एक बड़ीहिट साबित होगी. शाहरुख ने कहा कि,’ […]
फिल्म ‘दिलवाले दुल्हानियां ले जायेंगे’ की सुपरहिट जोड़ी शाहरुख खान और काजोल टीवी शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के शो में नजर आए. इस मौके पर शाहरुख ने फिल्म के कई राज खोले. उन्होंने कहा कि सलमान ने फिल्म देखकर सबसे पहले कहा था कि ये फिल्म एक बड़ीहिट साबित होगी.
शाहरुख ने कहा कि,’ मैंने ‘डर’ और ‘बाजीगर’ जैसी रोमांटिक फिल्मों में काम किया था. उस समय मेरी इमेज रोमांटिक हीरो की नहीं थी. वहीं कई लोग कह रहे थे कि यह फिल्म भी फ्लॉप हो जायेगी. उस वक्त सिर्फ सलमान का ही भरोसा था जिन्होंने कहा था कि फिल्म मेगा हिट साबित होगी.
वहीं इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए और भारतीय सिनेमा की 1000 हफ्ते पूरी करने वाली इकलौती फिल्म बन गयीहै. इस फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के जेहन में हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े थे. राज (शाहरुख) और सिमरन (काजोल) की लवस्टोरी को दर्शकों ने खासा पसंद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




