मशहूर अभिनेत्री साधना की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

Updated:
विज्ञापन
मशहूर अभिनेत्री साधना की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री साधना की हालत गंभीर है, हाल में ही मुंह में कैंसर की शिकायत के बाद उनकी सर्जरी की गयी थी. अभी वो आईसीयू में भर्ती हैं.सर्जरी मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल में की गई थी. उनकी सर्जरी लगातार नौ घंटों तक चली. साठ और सत्‍तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री […]

विज्ञापन
बीते जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री साधना की हालत गंभीर है, हाल में ही मुंह में कैंसर की शिकायत के बाद उनकी सर्जरी की गयी थी. अभी वो आईसीयू में भर्ती हैं.सर्जरी मुंबई के केजे सोमैया मेडिकल में की गई थी. उनकी सर्जरी लगातार नौ घंटों तक चली.
साठ और सत्‍तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री साधना शिवदासानी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्‍मों में काम किया. 73 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी फिल्‍मी करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में वर्ष 1955 में आयी राज कपूर की फिल्‍म ‘श्री420’ से की थी. इस फिल्‍म में उन्‍होंने कैमियो किया था.
इसके बाद उन्‍होंने ने कई बेहतरीन फिल्‍में दी. इसमें ‘आरजू’, ‘मेरे मेहबूब’, ‘लव इन शिमला’ और ‘वो कौन थी’ ‘वक्‍त’ शामिल है. इसी साल मई में कैंसर और एड्स पीडितों के सपोर्ट के लिए साधना बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर के साथ रैंप पर नजर आयी थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola