''ट्रेजेडी किंग'' दिलीप कुमार निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2014 9:58 AM
मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को निमोनिया के इलाज के लिए आज यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया.लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि,’दिलीप कुमार को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वह खांसी और जुकाम से पीडित हैं. हम उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दे रहे हैं. वह […]
मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को निमोनिया के इलाज के लिए आज यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया.लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि,’दिलीप कुमार को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. वह खांसी और जुकाम से पीडित हैं. हम उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दे रहे हैं. वह आईसीयू में नहीं हैं.’
91 वर्षीय अभिनेता को पिछले साल सितंबर में दिल का दौरा पडने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. कुमार को ‘किंग ऑफ ट्रैजिडी’ के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने ‘देवदास’, ‘मधुमति’, ‘मगुल-ए-आजम’ और ‘गंगा जमुना’ जैसी फिल्मों में प्रतिष्ठित भूमिकाएं निभाई हैं.
उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर (अब पाकिस्तान) में हुआ था. उनका फिल्मों में आने से पहले नाम मुहम्मद यूसुफ खान था. उनका अदाकारी का कॅरियर 60 साल लंबा है और उन्होंने 60 से ज्यादा फिल्में की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










