”हंगरी यंग वूमेन” सोनम कपूर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बॉलीवुड की मशक्कली गर्ल सोनम कपूर आजकल ‘हंगरी यंग वूमेन’ बनीं हुई हैं. सोनम का कहना है कि जब भी उन्हें जोरों की भूख लगती है तो वे कोई अभिनेत्री नहीं बल्कि एक आम इंसान बन जाती हैं. दरअसल सोनम ने हाल ही में एक चॉकलेट ब्रांड के टीवी कॉमर्सियल के लिए सूट किया है. […]
विज्ञापन
बॉलीवुड की मशक्कली गर्ल सोनम कपूर आजकल ‘हंगरी यंग वूमेन’ बनीं हुई हैं. सोनम का कहना है कि जब भी उन्हें जोरों की भूख लगती है तो वे कोई अभिनेत्री नहीं बल्कि एक आम इंसान बन जाती हैं.
दरअसल सोनम ने हाल ही में एक चॉकलेट ब्रांड के टीवी कॉमर्सियल के लिए सूट किया है. इस चॉकलेट ब्रांड के सूट के बाद सोनम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब भी भूख से मेरे पेट में चूहे कूदते हैं तो मैं बिल्कुल बदल जाती हूं. ऐसी स्थिति में मैं बॉलीवुड की हंगरी यंग वूमेन बन जाती हूं. मेरी इस स्थिति को कोई भी आसानी से भांप सकता है.
कॉमर्सियल में सोनम भूखे होने पर चॉकलेट खाती हुई नजर आ रही हैं. चॉकलेट ब्रांड के टैगलाइन ‘हंगरी क्या’ के ही अनुरूप सोनम ने अपने आप को हंगरी यंग वूमेन का टैग दिया है. इस ब्रांड के लिए सोनम से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा और उर्मिला मतोंडकर ने काम किया है. सोनम ने मजाकिया मूड में कहा कि इस ब्रांड के लिए काम करने का सिक्रेट यहीं है कि उनके घर में चॉकलेट की सप्लाई होती रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










