थियेटर में ''कट'' की कोई गुजाइंश नहीं होती- मोना सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 4:46 PM
नई दिल्ली : भारतीय टीवी की ‘जस्सी’ मोना सिंह की इच्छा है कि छोटे पर्दे और फिल्मों के बाद अब वे रंगमंच में भी हाथ आजमाएं. मोना जल्द ही आने वाली फिल्म ‘जेड प्लस’ में दिखाई देंगी. मोना ने अपने करियर की शुरुआत ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ धारावाहिक से की थी. उन्होंने बताया कि चिंद्र […]
नई दिल्ली : भारतीय टीवी की ‘जस्सी’ मोना सिंह की इच्छा है कि छोटे पर्दे और फिल्मों के बाद अब वे रंगमंच में भी हाथ आजमाएं. मोना जल्द ही आने वाली फिल्म ‘जेड प्लस’ में दिखाई देंगी.
मोना ने अपने करियर की शुरुआत ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ धारावाहिक से की थी. उन्होंने बताया कि चिंद्र प्रकाश द्विवेदी के निर्देशन वाली इस फिल्म में उनके साथी कलाकार रंगमंच से ही संबंध रखते हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर वे भी रंगमंच में हाथ आजमाने का सोच रही हैं.
मोना ने पीटीआई भाषा से कहा,’मैं थियेटर करना चाहती हूं. फिल्म ‘जेड प्लस’ के सभी कलाकार जैसे मुकेश तिवारी, आदिल हुसैन, संजय मिश्र, कुलभूषण खरबंदा सभी रंगमंच से संबंध रखते हैं और फिल्म के सेट पर मैं कुछ असहज महसूस करती हूं. इसलिए मुझे लगता है कि मुङो रंगमंच में हाथ आजमाना चाहिए.’
उन्होंने आगे यह भी बताया कि,’यह काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि वहां सुधार की कोई गुंजाइश नहीं होती, मंच पर कोई ‘कट’ नहीं बोलता. मैं अगले महीने मुंबई में एक नाटक कर रही हूं. इसका नाम ‘अनफेथफुली योर्स’ है. मुझे उम्मीद है कि हम और शहरों का भी दौरा करेंगे.’ ‘जेड प्लस’ कल से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है. मोना इस फिल्म में आदिल के किरदार की पत्नी के रुप में दिखाई देंगी. अंतिम बार मोना ‘क्या हुआ तेरा वादा’ सीरियल में दिखाई दी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










