साजिद बोले, नहीं बनेगा ”किक” का सिक्‍वल…

Updated:
विज्ञापन
साजिद बोले, नहीं बनेगा ”किक” का सिक्‍वल…

सिक्‍वल फिल्‍मों से दूर रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग को छोडकर किसी भी फिल्‍म के सिक्‍वल में काम नहीं किया है. कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि सलमान की इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ के सिक्‍वल में एक बार फिर अपना […]

विज्ञापन

सिक्‍वल फिल्‍मों से दूर रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी फिल्म दबंग को छोडकर किसी भी फिल्‍म के सिक्‍वल में काम नहीं किया है. कुछ समय पहले मीडिया में खबरें आ रही थीं कि सलमान की इस साल ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ के सिक्‍वल में एक बार फिर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे.

लेकिन फिल्‍म के डायरेक्‍टर साजिद नाडियावाला ने फिल्‍म ‘किक’ के सिक्‍वल बनने की चर्चा को सिरे से नकार दिया है. उन्‍होंने कहा कि इस वक्‍त वे ‘किक’ के सिक्‍वल के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

साल 2014 में बॉक्‍सऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाडने वाली फिल्‍म ‘किक’ ने करीब 234 करोड रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्‍म से सलमान ने अपनी पिछली सभी फिल्‍मों का रिकार्ड तोड दिया था. फिल्‍म ‘किक’ के डायरेक्‍टर साजिद नाडियावाला ने फिल्म की कामयाबी का श्रेय सलमान को और उनके फैंस को दिया था.
फिल्‍म ‘किक’ के सिक्‍वल के बारे में पूछे जाने पर साजिद ने फिल्‍म फिल्‍म के निर्माण पर अनिश्‍चितता जतायी उन्‍होंने कहा ‘मुझे यह फिल्‍म बनानी चाहिए या नहीं, मुझे नहीं पता’. अब साजिद नाडियावाला ने फिल्म को लेकर साफ कर दिया कि वह अभी इसका निर्माण नहीं करेंगे.हलांकि साजिद ने बताया था कि लोग उनसे इस फिल्‍म के सिक्‍वल बनाने की डिमांड कर रहे हैं. फिलहाल साजि‍द अपनी दूसरी फिल्‍मों में व्‍यस्‍त हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola