दुआ मांगने अजय पहुंचे अजमेर शरीफ

Updated:
विज्ञापन
दुआ मांगने अजय पहुंचे अजमेर शरीफ

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर फूल और चादर चढाई. उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के लिए दुआ मांगी. अजय दरगाह में पंद्रह मिनट तक रुके. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड लग गई थी. खादिम कुतुबुद्दीन साखी ने देवगन की ‘दस्तार […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने सूफी संत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती की अजमेर स्थित दरगाह पर फूल और चादर चढाई. उन्‍होंने अपनी आगामी फिल्‍म ‘एक्‍शन जैक्‍सन’ के लिए दुआ मांगी. अजय दरगाह में पंद्रह मिनट तक रुके. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड लग गई थी. खादिम कुतुबुद्दीन साखी ने देवगन की ‘दस्तार बंदी’ कराई.

प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्‍म में अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा और यामी गौतम भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म में अजय ने खतरनाक एक्‍शन किये है. वहीं अजय ने बताया था कि फिल्‍म में तलवारबाजी को नये तरीके से दिखाया गया है. उन्‍होंने यह भी बताया कि इस फिल्‍म के लिए कडी मेहनत की है. साथ ही इस फिल्‍म में अजय को जबरदस्‍त डासं भी दर्शकों को देखने को मिलेगा.

अजय ने ट्विटर पर तस्‍वीर शेयर की है. उन्‍होंने लिखा है कि वे तीन सालों से अजमेर शरीफ जाने की कोशिश कर रहें थे लेकिन उन्‍हें अब यहां माथा टेकने को मौका मिला है. वहीं माथा टेकने के बाद अजय जयपुर के लिए रवाना हो गए जहां उन्होंने सोनाक्षी संग अपनी फिल्म एक्शन जैक्सन को प्रमोट करना था.

वहीं सोनाक्षी फिल्‍म में एक अलग अंदाज में नजर आयेंगी. अभी तक दर्शकों ने सोनाक्षी सलवार-कमीज या फिर साडी में देखा है लेकिन इस फिल्‍म में वे वेस्‍टर्न लुक में नजर आयेंगी. उन्‍होंने अपने बाल भी कटवाये थे जिसकी तस्‍वीर उन्‍होंने ट्वीटर पर शेयर की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola