ePaper

अब केरल अदालत ने लगाई ''रंग रसिया'' की रिलीज पर रोक

Updated at : 05 Nov 2014 1:26 PM (IST)
विज्ञापन
अब केरल अदालत ने लगाई ''रंग रसिया'' की रिलीज पर रोक

कोच्चि: केरल की एक अदालत ने बॉलीवुड की फिल्म ‘रंग रसिया’ की रिलीज पर रोक लगा दी है. वर्मा की पोती इंदिरादेवी कुंजमा की शिकायत पर अलपुझा जिले की मावेलिक्कारा मुन्सिफ अदालत ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक का आदेश जारी कर दिया. बताया जाता है कि ‘रंग रसिया’ 19 वीं सदी के प्रख्यात […]

विज्ञापन

कोच्चि: केरल की एक अदालत ने बॉलीवुड की फिल्म ‘रंग रसिया’ की रिलीज पर रोक लगा दी है. वर्मा की पोती इंदिरादेवी कुंजमा की शिकायत पर अलपुझा जिले की मावेलिक्कारा मुन्सिफ अदालत ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक का आदेश जारी कर दिया.

बताया जाता है कि ‘रंग रसिया’ 19 वीं सदी के प्रख्यात भारतीय चित्रकार राजा रवि वर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म है. यह शुक्रवार को रिलीज होनी थी.

न्यायाधीश प्रसून मोहन ने स्पष्ट किया कि फिल्म के निर्माताओं को इस उद्घोषणा के बिना यह फिल्म प्रदर्शित नहीं करना चाहिए कि फिल्म का वर्मा के निजी जीवन से कोई संबंध नहीं है. मुन्सिफ अदालत एक निचली अदालत है जो दीवानी मामले देखती है.

केतन मेहता द्वारा निर्देशित यह फिल्म रंजीत देसाई के उपन्यास ‘राजा रवि वर्मा’ पर आधारित है.फिल्‍म में रणदीप हुड्डा ने राजा रवि वर्मा की भूमिका निभाई है. फिल्‍म में नंदना सेन भी मुख्‍य भूमिका में है. दोनों ने फिल्‍म में कई बोल्‍ड सीन दिये है.

इस बीच केरल उच्च न्यायालय में एक याचिका दाखिल की गई है जिसमें फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है. याचिकाकर्ता एस अमृता कुमार का कहना है कि फिल्म में प्रख्यात कलाकार को व्याभिचारी के तौर पर पेश करते हुए दावा किया गया है कि यह सच्ची कहानी है. निर्माताओं ने कोई उद्घोषणा भी नहीं की है.याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म सिनेमेटोग्राफ कानून, 1952 के प्रावधानों का भी उल्लंघन करती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola