...अब शबाना की वकील बनेंगी ऐश्वर्या राय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2014 4:03 PM
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा सकती है. ऐश्वर्या फिल्मकार संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं. वहीं खबरें यह भी आ रही है कि इसमें दो अभिनेता भी साथ होंगे. वहीं यह बात भी सामने […]
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचा सकती है. ऐश्वर्या फिल्मकार संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ से फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक करने जा रही हैं. वहीं खबरें यह भी आ रही है कि इसमें दो अभिनेता भी साथ होंगे.
वहीं यह बात भी सामने आ रही है कि एक अभिनेता के तौर पर जॉन अब्राहम जबकि दूसरे अभिनेता के तौर पर इरफान खान का चयन किया गया है. फिल्म में शबाना आजमी को भी कास्ट कर लिया गया है.
ऐश्वर्या फिल्म में वकील का किरदार निभाती नजर आएंगी वो भी शबाना आजमी की. वहीं शबाना एक प्रोफेसर के किरदार में होंगी जो लगातार न्याय पाने के लिए संघर्षरत है. इरफान खान बर्खास्त पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते नजर आयेंगे. फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आएगी.
सूत्रो के अनुसार ये खबरें आ रही है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी 2015 से शुरू होगी. गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने अंतिम बार संजय लीला भंसाली की वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म गुजारिश में ऋतिक रौशन के साथ अभिनय किया था. दोनों काफी समय से नजर नहीं आ रही थी. दर्शक भी इनको पर्दे पर देखना चाहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










