ePaper

रोम में फिल्‍म ''हैदर'' ने जीता ''पीपुल्‍स च्‍वाइस अवार्ड''

Updated at : 26 Oct 2014 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
रोम में फिल्‍म ''हैदर'' ने जीता ''पीपुल्‍स च्‍वाइस अवार्ड''

रोम: जानेमाने निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ को नौवें रोम फिल्म महोत्सव की विश्व श्रेणी में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड दिया गया है. ‘हैदर’ विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित है. कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्‍म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू, इरफान खान और केके मेनन ने मुख्य किरदार निभाए हैं. […]

विज्ञापन

रोम: जानेमाने निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘हैदर’ को नौवें रोम फिल्म महोत्सव की विश्व श्रेणी में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड दिया गया है. ‘हैदर’ विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘हैमलेट’ पर आधारित है. कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्‍म में शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर, तब्बू, इरफान खान और केके मेनन ने मुख्य किरदार निभाए हैं.

फिल्‍म की पूरी टीम इस बात से खुश है. उन्‍होंने अपनी इस खुशी को ट्वीटर पर शेयर की है. शाहिद विशाल भारद्वाज के साथ इस महोत्सव में शामिल हुए थे.

33 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी और भारद्वाज की एक तस्वीर के साथ लिखा,’पहला महोत्सव, पहली जीत. शानदार.. वाह. रोम फिल्म महोत्सव की मुख्य श्रेणी में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड..हैदर के रुप में किसी भारतीय फिल्म को पहला पुरस्कार. मुझे गर्व है.’ श्रद्धा हालांकि महोत्सव का हिस्सा नहीं बन पायी, लेकिन उन्होंने भी ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर की.

श्रद्धा ने ट्विटर पर लिखा,’हमें जीत मिली. हैदर – रोम फिल्म महोत्सव की मुख्य श्रेणी में पीपुल्स च्वाइस अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म.आभारी और गौरवान्वित हूं.’ फिल्‍म ‘हैदर’ गत दो अक्तूबर गांधी जयंता को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola