ePaper

दीवाली पर अमिताभ के 1 करोड 10 लाख प्रशंसक

Updated at : 24 Oct 2014 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
दीवाली पर अमिताभ के 1 करोड 10 लाख प्रशंसक

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता महानायक अभिताभ बच्चन को दिवाली के सुअवसर पर लगभग 1.1 करोड़ प्रशंसकों ने बधाई दी. बिग बी इससे बेहद खुश है. इनदिनों बिग बी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ की मेजबानी कर रहें है. साथ ही वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘दो’ की शूटिंग में भी व्‍यस्‍त है. 72 वर्षीय अभिनेता ने […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता महानायक अभिताभ बच्चन को दिवाली के सुअवसर पर लगभग 1.1 करोड़ प्रशंसकों ने बधाई दी. बिग बी इससे बेहद खुश है. इनदिनों बिग बी टीवी शो ‘कौन बनेगा करोडपति’ की मेजबानी कर रहें है. साथ ही वे अपनी आगामी फिल्‍म ‘दो’ की शूटिंग में भी व्‍यस्‍त है.

72 वर्षीय अभिनेता ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘शुभ दिवाली!! और आज प्रशंसकों की संख्या 1.1 करोड़ पहुंच गई!! शुभकामनाएं! शुभ दिन पर शुभ शगुन-11 मिलियन प्रशंसक!’’

वही जानीमानी अभिनेत्री हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित और जूही चावला की तरह अमिताभ बच्चन भी समय-समय पर अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में ट्वीट करते रहते हैं.

अमिताभ पिछले 40 साल से फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं. फिल्‍म ‘दो’ में अमिताभ के साथ फरहान अख्‍तर भी है. बॉलीवुड के किंग माने जाने वाले अमिताभ बच्चन ने कहा है कि मैंने कैरियर में कई उतार-चढ़ाव को देखा है, लेकिन मैं मानता हूं दर्शकों में इतनी ताकत है कि वे किसी को भी महानायक बना सकते हैं और उसे पल में धूल भी चटा सकते हैं. अमिताभ बच्चन का कहना है कि अभी भी वे खुद को दर्शकों की तरफ से असुरक्षा का सामना करने के लिए तैयार नहीं मानते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola