ePaper

.... जब सैफ ने सबके सामने उतारी अपनी पैंट

Updated at : 24 Oct 2014 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
.... जब सैफ ने सबके सामने उतारी अपनी पैंट

अभिनेता-फिल्म निर्माता सैफ अली खान ने अपनी नयी फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ की शूटिंग के दौरान मजाकिया लहजे में पतलून उतार कर तसवीर खिंचवायी. फिल्म के निर्देशक राज निदिमोरू और कृष्णा डीके जब कैलिफोर्निया में विभिन्न जगहों पर हैप्पी एंडिंग की शूटिंग कर रहे थे, तो सैफ ने अपनी वैनिटी वैन के बजाय शूटिंग स्थल पर […]

विज्ञापन
अभिनेता-फिल्म निर्माता सैफ अली खान ने अपनी नयी फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ की शूटिंग के दौरान मजाकिया लहजे में पतलून उतार कर तसवीर खिंचवायी. फिल्म के निर्देशक राज निदिमोरू और कृष्णा डीके जब कैलिफोर्निया में विभिन्न जगहों पर हैप्पी एंडिंग की शूटिंग कर रहे थे, तो सैफ ने अपनी वैनिटी वैन के बजाय शूटिंग स्थल पर ही कपड़े बदलने शुरू कर दिये.
निदिमोरू ने एक बयान में कहा, सैफ शूटिंग स्थल पर ही कपड़े बदलने में इतने सहज हो गये कि उनका पतलून उतारना एकदम परिचित-सा नजारा बन गया, इसलिए मैं स्वयं को उनकी तसवीर लेने से नहीं रोक सका और सैफ ने भी खुशी-खुशी पोज दी. हैप्पी एंडिंग में गोविंदा, इलियाना डीक्रूज, रणवीर शौरी और कल्कि कोचिलन भी हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola