”6 साल” और ”बैंग बैंग” 200 करोड की कमाई कर, तीसरी सबसे कामयाब फिल्‍म

Updated:
विज्ञापन
”6 साल” और ”बैंग बैंग” 200 करोड की कमाई कर, तीसरी सबसे कामयाब फिल्‍म

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्‍म बैग बैंग ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्‍म ने 201.51 करोड की कमाई कर ली है. फिल्‍म में कैटरीना को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है. इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ के तर्ज पर बनाया गया है.फिल्‍म में जबरदस्‍त […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की फिल्‍म बैग बैंग ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्‍म ने 201.51 करोड की कमाई कर ली है. फिल्‍म में कैटरीना को भी दर्शकों ने खासा पसंद किया है. इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट एंड डे’ के तर्ज पर बनाया गया है.फिल्‍म में जबरदस्‍त एक्‍शन है और कहानी भी दमदार है. फिल्‍म में कैटरीना ने भी एक्‍शन किया है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्‍म को निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा किया गया है. फिल्‍म 2 अक्‍टूबर यानि गांधी जयंती को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी. फिल्म में रितिक और कटरीना के अलावा डैनी डेंजोंग्पा, जावेद जाफरी, दीप्ति नवल, कंवजीत सिंह और जिम्मी शेरगिल भी मुख्‍य भूमिकाओं में है. फिल्‍म की कमाई को देखते हुए रितिक रोशन बेहद खुश है.

बॉलीवुड के इतिहास में ‘बैंग बैंग’ ने टॉप-5 फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. इस लिस्‍ट में इससे पहले ‘धूम-3′(36 करोड़), ‘चेन्नई-एक्सप्रेस'(33.10 करोड़), ‘एक था टाइगर'(32.92 करोड़), ‘सिंघम रिटर्न्स'(32 करोड़) शामिल है. आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन की लिस्‍ट में अब रितिक रोशन भी शामिल हो गए है.

फिल्‍म के सभी किरदारों ने अपने रोल को बखूबा निभाया है. रितिक-कैट की जोडी इससे पहले फिल्‍म ‘जिदंगी न मिलेगी दोबारा’ में नजर आई थी. इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola