कृति शैनन बनाम आलिया भट्ट- कौन होगी चेतन भगत की ''हाफ गर्लफ्रेंड''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2014 9:59 AM
मशहूर लेखक चेतन भगत के नए नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बन रही फिल्म में बतौर अभिनेत्री आलिया भट्ट को साइन करने की बात की जा रही है. मोहित सूरी और एकता कपूर दोनों ही इस फिल्म का निर्माण कर रहें है और दोनों ने ही आलिया को चुना है.लेकिन वहीं अब इस दौड में हीरोपंती […]
मशहूर लेखक चेतन भगत के नए नॉवेल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर बन रही फिल्म में बतौर अभिनेत्री आलिया भट्ट को साइन करने की बात की जा रही है. मोहित सूरी और एकता कपूर दोनों ही इस फिल्म का निर्माण कर रहें है और दोनों ने ही आलिया को चुना है.लेकिन वहीं अब इस दौड में हीरोपंती फेम कृति शैनन भी शामिल हो चुकी हैं. वे नॉवेल के लॉचिंग कोर्यक्रम में भी मौजूद थी.
इससे पहले भी आलिया चेतन भगत के नॉवेल पर बनी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ में अन्नया स्वामीनाथन की भूमिका निभा चुकी है. चेतन भगत आलिया की एक्टिंग से खासा प्रभावित हुए थे. आलिया को साइन करने के बारे में माहित का कहना है कि,’ आलिया एक बहुत ही बेहतर अभिनेत्री है और वह इस नॉवेल के किरदार के हिसाब से सटीक होगी.’
बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट परिणिति चापेडा के लिए ड्रेस डिजाइन करना चाहती है. आलिया ने फैशन पोर्टल जाबॉन्ग के साथ कैप्सूल कैलेक्शन के लिए करार किया है. वे 25 से 35 साल की महिलाओं के लिए ड्रेस डिजाइन करनेवाली है. इसे लेकर वे बेहद एक्साईटिड है.
आलिया ने इस बारे में बताया कि,’ मुझे जानवरों से बहुत प्यार है, इसलिए एनीमल प्रिंट में भी कई सारे डिजाइन होंगे. ये सभी ड्रेस आपकी सादगी को झलकाएंगें. ड्रेस ऐसे होंगे जो आपके व्यक्तित्व को निखारेंगे. इसलिए इसमें कई स्वेट शर्ट भी शामिल है और यह मेरे लिए बेहद निजी और खास है.’
आलिया ने अपने फैंस के लिए विंटर कलेक्शन के ड्रेस भी डिजाइन किए है. स्टूडेंट ऑफ दि इयर फिल्म से आलिया ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी. इसे बाद उन्होंने हाइवे, टू स्टेट्स और हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया जैसी फिल्में की.
इस नॉवेल में रिया नामक एक लडकी की कहानी है जो दिल्ली की बडे घर की लडकी है और उसे एक गरीब लडके से प्यार हो जाता है. वहीं आलिया के बारे में चेतन भगत का कहना है कि,’ दर्शक आलिया को रिया के रूप में पसंद करेंगे.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










