रितिक बोले, सर्जरी के लिए खुद डॉक्टर के पास गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2014 11:23 AM
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता है जो अपनी फिल्म को सफलता तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत करते है. ऐसा ही किया बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन ने. उनकी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के दौरान डॉक्टर ने उनके स्वास्थय में गडबडी बताया था लेकिन फिर भी उन्होंने शूटिंग नही रोकी. रितिक के […]
बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता है जो अपनी फिल्म को सफलता तक ले जाने के लिए पूरी मेहनत करते है. ऐसा ही किया बॉलीवुड के मॉचोमैन रितिक रोशन ने. उनकी आगामी फिल्म ‘बैंग बैंग’ की शूटिंग के दौरान डॉक्टर ने उनके स्वास्थय में गडबडी बताया था लेकिन फिर भी उन्होंने शूटिंग नही रोकी.
रितिक के मस्तिष्क में खून के जमाव होने को मामला सामने आया था. उसे निकालने में रितिक को बहुत मेहनत करनी पडी. उनका कहना था कि खून को बाहर निकालना मेरे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल था. खून को बाहर निकालने के लिए उनहें सर्जरी करानी पडी थी.
रितिक ने बताया कि,’ मुझे आठ घंटे में एक फ्लाइट पकड़नी थी और मैं एक ट्रेडमिल पर था. उस समय मुझे लगा कि मेरे हाथ, पावं में कुछ गडबड सा महसूस हुआ. स्कैन करनवाने के बाद डॉक्टर ने बताया कि मेरा मस्तिष्क दायीं तरफ खिसक गया है. मैंन अपनेआप को समझाया और बेहतर डाक्ॅटर की तलाश में निकल गया.
फिलहाल इनदिनों रितिक अपनी फिल्म ‘बैंग बैंग’ को लेकर खासा उत्साहित है. फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म में रितिक के साथ कैटरीना कैफ नजर आनेवाली है. इसी दिन शाहिद कपूर की फिल्म ‘हैदर’ भी रिलीज हो रही है.
इस फिल्म में डांस और एक्शन का भरपूर निचोड है. कैटरीना ने भी जबरदस्त एक्शन किया है. फिल्म में रितिक माइकल जेक्सन की तरह डांसं करते नजर आएंगे. फिल्म के टाइटल सांग को दर्शकों को अच्छा रिस्पांसं मिला है. रितिक के डासं के फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










