अब वरूण दीपिका को कहेंगे ”तेरा ध्यान किधर है…”

मुंबई : क्लीवेज विवाद के बाद अब बॉलीवुड की स्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके चर्चा में आने का कारण यह है कि वह बॉलीवुड के नये चेहरे वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी. दीपिका और वरुण धवन की जोड़ी नजर आयेगी हॉलीवुड मूवी द फॉल्ट इन […]
मुंबई : क्लीवेज विवाद के बाद अब बॉलीवुड की स्टार दीपिका पादुकोण एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार उनके चर्चा में आने का कारण यह है कि वह बॉलीवुड के नये चेहरे वरुण धवन के साथ रोमांस करती नजर आयेंगी.
दीपिका और वरुण धवन की जोड़ी नजर आयेगी हॉलीवुड मूवी द फॉल्ट इन अवर स्टार्स के हिंदी रीमेक में नजर आयेगी. इस फिल्म में दीपिका और वरुण की जोड़ी रोमांस करती नजर आयेगी. फिल्म का जो पहला पोज नजर आया है, उसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गयीं हैं. वरुण नये कलाकार हैं और दीपिका स्टार हैं, ऐसे में चर्चा यह हो रही है कि क्या दोनों अपनी-अपनी भूमिकाओं से न्याय कर पायेंगे.
इस फिल्म के निर्माता होमी अदजानिया हैं, जिन्होंने कॉकटेल और फाइंडिंग फेनी का भी निर्माण किया है. दीपिका के साथ उनकी यह तीसरी फिल्म है. पहली दोनों फिल्में हिट रहीं थीं अब देखना यह है कि क्या वरुण के साथ दीपिका की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को पसंद आती है या नहीं? फिल्म की शूटिंग 2015 में शुरू होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










