सलमान के साथ काम एक सुदंर सपने जैसा-सोनम

निर्देशक सूरज बडजात्या की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन पायो’ के सेट पर सोनम कपूर, सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान हैरान है. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे दबंग खान के साथ रोमांस कर रहीं है. सेट के हर पल को सोनम इंज्वॉय कर रहीं है. सोनम का कहना है कि,’ मैंने […]
निर्देशक सूरज बडजात्या की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन पायो’ के सेट पर सोनम कपूर, सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान हैरान है. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वे दबंग खान के साथ रोमांस कर रहीं है. सेट के हर पल को सोनम इंज्वॉय कर रहीं है.
सोनम का कहना है कि,’ मैंने फिल्म ‘हम आपके है कौन’ और ‘मैंने प्यार किया’ में एनकर एक्टिंग को देखा था. मुझे बहुत पसंद आया था. अब सलमान मेरे साथ रोमांस करेंगे. मुझे विश्वास ही नहीं हो राह है.’
सोनम ने आगे बताया कि सलमान के साथ रोमांस करना एक सुंदर सपने जैसा था. सोनम को फिल्म ‘किक’ भी खासा पसंद आयी थी. सोनम की सलमान के साथ काम करने की ख्वाहिश पूरी होती नजर आ रही है.
सलमान के बारे में पूछने पर सोनम ने बताया कि ‘उनके साथ मेरी पहली शूटिंग खत्म कर ली है. अभी तक मैंने जितना सलमान को जाना है वह बहुत ही अच्छे इनसान है. उनका आईक्यू भी बहुत अच्छा है. ‘
सोनम ने आगे बताया कि ‘मैंने कभी भी सलमान को गुस्सा होते नहीं देखा. वे महिलाओं की बहुत रिस्पेक्ट करते है और बहुत ज्यादा हार्डवार्किंग भी है. वे हमेशा कुछ अलग करना चाहते है. ‘
सोनम मानती है कि वे उन कलाकारों में से एक है जिनके साथ मैं हमेशा से ही काम करना चाहती थी. सोनम के किस्मत के तारे मेहरबान हो गए. सलमान खान के साथ काम करने वाला अपनेआप को खुशनसीब समझता है. बेबी सोनम आपकी तो निकल पडी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




